किसी तार के विद्युत प्रतिरोध और प्रतिरोधकता के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? 1. दोनों राशियां तार के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर निर्भर करती हैं 2. दोनों ताप पर निर्भर करती हैं 3. तार का प्रतिरोध तार की प्रतिरोधकता के अनुक्रमानुपाती होता है 4. तार की प्रतिरोधकता तार की लंबाई के अनुक्रमानुपाती होती है नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- A.1 और 2
- B.1 और 3
- C.2 और 3
- D.2 और 4
उत्तर देखें
दोनों राशियां ताप के साथ बदलती हैं और प्रतिरोध प्रतिरोधकता के अनुक्रमानुपाती होता है, जबकि प्रतिरोधकता तार के आकार पर निर्भर नहीं करती।
पूरी व्याख्या पढ़ें →