मुख्य सामग्री पर जाएं
GK24

करेंट अफेयर्स क्विज: डेली, साप्ताहिक और मासिक MCQ

उत्तर और व्याख्या के साथ डेली करेंट अफेयर्स क्विज।

  • 25 प्रश्न
  • 25 मिनट
  • कठिनाई: मध्यम
  • 5 नवंबर 2026

परीक्षा-वार साप्ताहिक और मासिक क्विज

सभी परीक्षाएं

सभी करेंट अफेयर्स क्विज

करेंट अफेयर्स क्विज कैसे काम करते हैं

खबर पढ़ लेना आधा काम है। बाकी आधा यह है कि परीक्षा के समय वह याद आती है या नहीं, और ये क्विज इसी की जांच के लिए हैं। पूरे पिछले दिन पर आधारित डेली करेंट अफेयर्स क्विज रात 12 बजे (IST) के बाद प्रकाशित होता है। साप्ताहिक और मासिक क्विज भी हैं, ताकि पूरा हफ्ता या पूरा महीना एक बार में परख सकें।

हर क्विज में टाइमर है, सबमिट करते ही रिजल्ट दिखता है और हर सवाल का उत्तर व्याख्या के साथ मिलता है। गलत हुए सवाल की व्याख्या पढ़ने से सही तथ्य वहीं याद हो जाता है। क्विज खेलने के लिए लॉगिन जरूरी नहीं है। लॉगिन करने पर आपकी क्विज हिस्ट्री और प्रोग्रेस सेव रहती है, जिससे पता चलता है कि कौन-से हफ्ते हो गए और कहां नंबर कम आ रहे हैं।

SSC, बैंकिंग, रेलवे, UPSC और दूसरी परीक्षाओं के लिए दिन, हफ्ते और महीने के अलग परीक्षा-वार क्विज भी हैं। किसी एक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसी का सेट चुनें। शुरुआत इस पेज पर सबसे ऊपर दिए ताजा डेली क्विज से करें, और छूटे हुए दिनों के क्विज आर्काइव से दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेली करेंट अफेयर्स क्विज कब आता है?

रात 12 बजे (IST) के बाद। यह पूरे पिछले दिन की खबरों पर आधारित होता है, इसलिए उस दिन देर शाम जुड़ी खबरें भी इसमें शामिल रहती हैं। लंबे रिवीजन के लिए साप्ताहिक और मासिक क्विज भी प्रकाशित होते हैं।

क्या क्विज देने के लिए लॉगिन करना जरूरी है?

नहीं। कोई भी बिना लॉगिन किए हर क्विज खेल सकता है। लॉगिन करना आपकी मर्जी है: इससे आपकी क्विज हिस्ट्री और प्रोग्रेस सेव रहती है, ताकि बाद में देख सकें कि कौन-से क्विज दे चुके हैं और कैसा प्रदर्शन रहा।

क्या क्विज के बाद सही उत्तर और व्याख्या मिलती है?

हां। हर क्विज में टाइमर होता है और सबमिट करते ही रिजल्ट दिखता है। हर सवाल के साथ सही उत्तर और उसकी व्याख्या मिलती है, ताकि गलत हुए सवाल से भी सही तथ्य सीख सकें।

क्या SSC और बैंकिंग के लिए अलग करेंट अफेयर्स क्विज हैं?

हां। SSC, बैंकिंग, रेलवे, UPSC और दूसरी परीक्षाओं के लिए दिन, हफ्ते और महीने के परीक्षा-वार क्विज हैं। अपनी परीक्षा का सेट चुनें और रोज उसी टाइमर वाले फॉर्मेट में अभ्यास करें।

करेंट अफेयर्स क्विज से तैयारी कैसे करें?

पहले दिन की खबरें पढ़ें, फिर अगली सुबह डेली क्विज दें और हर गलत उत्तर की व्याख्या पढ़ें। हफ्ते के आखिर में साप्ताहिक क्विज से देखें कि क्या याद रहा, और परीक्षा से पहले मासिक क्विज से पूरा महीना परखें।