श्रीमंत शंकरदेव के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. पंद्रहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में शंकरदेव असम में वैष्णव धर्म के प्रमुख प्रचारकों में से एक के रूप में उभरे
2. वे गौड़ीय वैष्णव धर्म के संस्थापक थे
3. उनकी शिक्षाएं भागवती धर्म के नाम से जानी जाती हैं
4. उन्होंने सत्र और नामघर की स्थापना को प्रोत्साहित किया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
- A.केवल 1 और 2
- B.केवल 2 और 3
- C.केवल 1, 3 और 4
- D.1, 2, 3 और 4
उत्तर देखें
कथन 1, 3 और 4 शंकरदेव का सही वर्णन करते हैं; कथन 2 गलत है, क्योंकि गौड़ीय वैष्णव धर्म की स्थापना बंगाल के चैतन्य महाप्रभु ने की थी।
पूरी व्याख्या पढ़ें →