प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. योजना में नामांकन के लिए प्रवेश आयु वर्ग 21 से 40 वर्ष है। 2. लाभार्थी द्वारा आयु के अनुसार अंशदान किया जाएगा। 3. योजना के प्रत्येक अभिदाता को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद न्यूनतम ₹ 3,000 प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। 4. पारिवारिक पेंशन पति/पत्नी और अविवाहित पुत्रियों पर लागू होती है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.1, 3 और 4
- B.केवल 2 और 3
- C.केवल 2
- D.1, 2 और 4
उत्तर देखें
PM-SYM असंगठित कामगारों के लिए अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें कामगार का मासिक अंशदान जुड़ने की आयु पर निर्भर करता है और केंद्र सरकार उतनी ही राशि मिलाती है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →