राजा राममोहन राय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. उनके मन में पूर्व की पारंपरिक दार्शनिक प्रणालियों के प्रति गहरा प्रेम और सम्मान था।
II. वे चाहते थे कि उनके देशवासी तर्कसंगत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सभी स्त्री-पुरुषों की मानवीय गरिमा और सामाजिक समानता के सिद्धांत को अपनाएँ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल I
- B.केवल II
- C.I और II दोनों
- D.न तो I और न ही II
उत्तर देखें
राममोहन राय पूर्व की दार्शनिक विरासत का सम्मान करते थे और साथ ही भारतीयों से तर्क, विज्ञान और सामाजिक समानता अपनाने का आग्रह करते थे।
पूरी व्याख्या पढ़ें →