भारत में निम्नलिखित में से किसे कृषि में सार्वजनिक निवेश माना जा सकता है?
1. सभी फसलों की कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करना
2. प्राथमिक कृषि ऋण समितियों का कंप्यूटरीकरण
3. सामाजिक पूँजी का विकास
4. किसानों को मुफ़्त बिजली आपूर्ति
5. बैंकिंग प्रणाली द्वारा कृषि ऋणों की माफ़ी
6. सरकारों द्वारा शीत भंडारण सुविधाएँ स्थापित करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- A.केवल 1, 2 और 5
- B.केवल 1, 3, 4 और 5
- C.केवल 2, 3 और 6
- D.1, 2, 3, 4, 5 और 6
उत्तर देखें
सार्वजनिक निवेश का अर्थ है ऐसा सरकारी खर्च जो स्थायी परिसंपत्ति या क्षमता बनाए; समर्थन मूल्य, मुफ़्त बिजली और ऋण माफ़ी सब्सिडी या हस्तांतरण हैं।
पूरी व्याख्या पढ़ें →