निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. भारत के संविधान के अनुसार, मतदान के लिए पात्र व्यक्ति को किसी राज्य में छह माह के लिए मंत्री बनाया जा सकता है, भले ही वह उस राज्य के विधानमंडल का सदस्य न हो। 2. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार, किसी आपराधिक अपराध में दोषसिद्ध और पाँच वर्ष के कारावास से दंडित व्यक्ति जेल से छूटने के बाद भी चुनाव लड़ने से स्थायी रूप से अयोग्य हो जाता है। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल 1
- B.केवल 2
- C.1 और 2 दोनों
- D.न तो 1 और न ही 2
उत्तर देखें
मंत्री बनने के लिए केवल मतदान की पात्रता पर्याप्त नहीं है, और दोषसिद्धि के बाद की अयोग्यता स्थायी नहीं होती।
पूरी व्याख्या पढ़ें →