निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन I : भारत में राज्य सरकारों के पास गौण खनिजों के निष्कर्षण के लिए रियायतें देने के नियम बनाने की शक्ति नहीं है, भले ही ऐसे खनिज उनके क्षेत्र में स्थित हों। कथन II : भारत में केंद्र सरकार के पास संबंधित कानून के तहत गौण खनिजों को अधिसूचित करने की शक्ति है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
- A.कथन I और कथन II दोनों सही हैं और कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
- B.कथन I और कथन II दोनों सही हैं, पर कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता
- C.कथन I सही है, पर कथन II सही नहीं है
- D.कथन I सही नहीं है, पर कथन II सही है
उत्तर देखें
गौण खनिजों की रियायतों के नियम राज्य ही बनाते हैं, जबकि कौन-सा खनिज गौण माना जाएगा, यह केंद्र तय करता है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →