भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के किसी भी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा भारत के राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में बैठने और कार्य करने के लिए वापस बुलाया जा सकता है। 2. भारत में किसी उच्च न्यायालय को अपने निर्णय के पुनर्विलोकन की शक्ति है, जैसा कि सर्वोच्च न्यायालय को है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल 1
- B.केवल 2
- C.1 और 2 दोनों
- D.न तो 1, न ही 2
उत्तर देखें
संविधान का अनुच्छेद 128 भारत के मुख्य न्यायाधीश को यह अधिकार देता है कि वे राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके किसी भी व्यक्ति से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में बैठने और कार्य करने का अनुरोध करें।
पूरी व्याख्या पढ़ें →