विवाह, तलाक, दत्तक ग्रहण, वसीयत और उत्तराधिकार सातवीं अनुसूची की किस सूची में आते हैं?
- A.संघ सूची
- B.राज्य सूची
- C.समवर्ती सूची
- D.संसद की अवशिष्ट शक्तियां
उत्तर देखें
सातवीं अनुसूची की सूची 3 की प्रविष्टि 5 में विवाह और तलाक, शिशु तथा अवयस्क, दत्तक ग्रहण, वसीयत, निर्वसीयत उत्तराधिकार, संयुक्त परिवार और विभाजन तथा वे सभी विषय आते हैं जिनमें न्यायिक कार्यवाहियों के पक्षकार संविधान के प्रारंभ से ठीक पहले अपने व्यक्तिगत कानून से शासित थे।
पूरी व्याख्या पढ़ें →