"अमर-नायक प्रणाली" के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
- A.यह विजयनगर साम्राज्य का एक प्रमुख राजनीतिक नवाचार था।
- B.वे सैन्य कमांडर थे, जिन्हें शासन करने के लिए क्षेत्र दिए जाते थे और वे उस क्षेत्र के किसानों, शिल्पकारों और व्यापारियों से कर और अन्य देय वसूलते थे।
- C.वे राजस्व का एक भाग निजी उपयोग के लिए और घोड़ों तथा हाथियों की एक निर्धारित टुकड़ी के रखरखाव के लिए रखते थे।
- D.उन्हें राजस्व के अपने हिस्से का उपयोग मंदिरों के रखरखाव के लिए करने की अनुमति नहीं थी।
उत्तर देखें
वास्तव में अमर-नायकों से अपेक्षा की जाती थी कि वे राजस्व का एक भाग मंदिरों और सिंचाई के कामों पर खर्च करें।
पूरी व्याख्या पढ़ें →