भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद यह निर्धारित करता है कि किसी भी नागरिक को राज्य निधि से पोषित कुओं, तालाबों और स्नान घाटों के उपयोग से वंचित नहीं किया जा सकता?
- A.अनुच्छेद 14
- B.अनुच्छेद 15
- C.अनुच्छेद 16
- D.अनुच्छेद 17
उत्तर देखें
अनुच्छेद 15(2) कहता है कि केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर किसी नागरिक को पूर्णतः या आंशिक रूप से राज्य निधि से पोषित कुओं, तालाबों, स्नान घाटों, सड़कों और सार्वजनिक समागम के स्थानों के उपयोग से वंचित नहीं किया जा सकता।
पूरी व्याख्या पढ़ें →