जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन एक सही है?
- A.उनकी नियुक्ति संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा की जाती है।
- B.उनकी नियुक्ति संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
- C.उनकी नियुक्ति संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय के परामर्श से राज्यपाल द्वारा की जाती है।
- D.उनकी नियुक्ति संबंधित उच्च न्यायालय की सलाह पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की जाती है।
उत्तर देखें
यह व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 233 में दी गई है। किसी राज्य में जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति, पदस्थापना और पदोन्नति राज्यपाल करता है, पर उसे उस राज्य पर अधिकारिता रखने वाले उच्च न्यायालय से परामर्श करना अनिवार्य है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →