निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: I. कोलॉइड और निलंबन विषमांगी मिश्रण हैं। II. कोलॉइडों को अपकेंद्रण की प्रक्रिया द्वारा मिश्रण से अलग किया जा सकता है। III. कोलॉइडों और निलंबनों के कण नंगी आंखों से देखे जा सकते हैं। IV. कॉपर सल्फेट का जलीय विलयन टिंडल प्रभाव नहीं दिखाता; परंतु दूध और जल का मिश्रण टिंडल प्रभाव दिखाता है। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल I
- B.केवल II और III
- C.I, II और III
- D.I, II और IV
उत्तर देखें
केवल कथन III गलत है, क्योंकि कोलॉइडी कण इतने छोटे होते हैं कि नंगी आंखों से नहीं दिखते। मिश्रणों को कणों के आकार से पहचाना जाता है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →