निम्नलिखित में से कौन-सी समिति भारत में पंचायती राज संस्थाओं के विकेंद्रीकरण से संबंधित नहीं है?
- A.बलवंत राय मेहता समिति
- B.अशोक मेहता समिति
- C.एल. एम. सिंघवी समिति
- D.अभिजीत सेन समिति
उत्तर देखें
अभिजीत सेन समिति का संबंध कृषि अर्थशास्त्र से था, स्थानीय स्वशासन से नहीं। इसकी प्रमुख रिपोर्टें 2002 में दीर्घकालीन खाद्यान्न नीति पर और 2008 में इस प्रश्न पर थीं कि क्या वायदा कारोबार से कृषि कीमतें बढ़ीं।
पूरी व्याख्या पढ़ें →