भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए निर्वाचकगण (इलेक्टोरल कॉलेज) में निम्नलिखित में से कौन शामिल नहीं है?
1. राज्य सभा के सभी निर्वाचित सदस्य
2. राज्यों की विधान-सभाओं के सभी निर्वाचित सदस्य
3. राज्यों की विधान परिषद् के सभी सदस्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- A.1 और 2
- B.2 और 3
- C.केवल 3
- D.केवल 2
उत्तर देखें
राज्यों की विधान परिषदों के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में मत नहीं देते। अनुच्छेद 54 के अनुसार राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचकगण करता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।
पूरी व्याख्या पढ़ें →