भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. संसद के किसी भी सदन या राज्यों की विधानसभाओं में मनोनीत सदस्य भी निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र हैं। 2. विधानसभा की निर्वाचित सीटों की संख्या जितनी अधिक होगी, उस राज्य के प्रत्येक विधायक के मत का मूल्य उतना ही अधिक होगा। 3. मध्य प्रदेश के प्रत्येक विधायक के मत का मूल्य केरल की तुलना में अधिक है। 4. पुडुचेरी के प्रत्येक विधायक के मत का मूल्य अरुणाचल प्रदेश से अधिक है क्योंकि पुडुचेरी में कुल जनसंख्या और कुल निर्वाचित सीटों का अनुपात अरुणाचल प्रदेश की तुलना में अधिक है। उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
- A.केवल एक
- B.केवल दो
- C.केवल तीन
- D.सभी चार
उत्तर देखें
केवल कथन 4 सही है। अनुच्छेद 55 के अनुसार किसी विधायक के मत का मूल्य राज्य की जनसंख्या (1971 की जनगणना) को निर्वाचित विधानसभा सीटों से भाग देकर, फिर 1,000 से भाग देकर निकलता है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →