हाइड्रोजन और जल के गुणों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : I. हाइड्रोजन का समस्थानिक ट्रिटियम रेडियोधर्मी है और कम ऊर्जा वाले अल्फा कण उत्सर्जित करता है। II. गैस अवस्था में जल की संरचना रैखिक होती है। III. हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था का मूल सिद्धांत ऊर्जा का द्रव या गैसीय आण्विक हाइड्रोजन के रूप में परिवहन और भंडारण है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
- A.केवल I और II
- B.केवल II और III
- C.केवल I और III
- D.केवल II
उत्तर देखें
ट्रिटियम अल्फा नहीं बल्कि बीटा कण छोड़ता है, और जल का अणु रैखिक नहीं बल्कि मुड़ा हुआ होता है, इसलिए ये दोनों कथन गलत हैं।
पूरी व्याख्या पढ़ें →