क्रिप्स मिशन के प्रस्तावों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. संविधान सभा में प्रांतीय विधानसभाओं और देशी रियासतों, दोनों द्वारा नामित सदस्य होंगे। 2. कोई भी प्रांत, जो नया संविधान स्वीकार करने को तैयार न हो, अपनी भावी स्थिति के बारे में ब्रिटेन के साथ अलग समझौता करने का अधिकारी होगा। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल 1
- B.केवल 2
- C.1 और 2 दोनों
- D.न तो 1 और न ही 2
उत्तर देखें
क्रिप्स प्रस्तावों में कोई भी प्रांत नए संघ से बाहर रहकर ब्रिटेन से अलग समझौता कर सकता था, पर संविधान सभा के प्रांतीय सदस्य नामित नहीं, निर्वाचित होने थे।
पूरी व्याख्या पढ़ें →