निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. भारत में क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों का विनियमन भारतीय रिज़र्व बैंक करता है। 2. ICRA के नाम से प्रसिद्ध रेटिंग एजेंसी एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है। 3. ब्रिकवर्क रेटिंग्स एक भारतीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है। उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- A.केवल 1 और 2
- B.केवल 2 और 3
- C.केवल 1 और 3
- D.1, 2 और 3
उत्तर देखें
भारत में क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों का विनियमन SEBI करता है, RBI नहीं, जबकि कथन 2 और 3 सही हैं। SEBI (क्रेडिट रेटिंग एजेंसी) विनियम, 1999 के तहत SEBI इन एजेंसियों का पंजीकरण और निगरानी करता है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →