भारत में, कोयला नियंत्रक संगठन (CCO) की क्या भूमिका है? 1. CCO भारत सरकार में कोयला सांख्यिकी का प्रमुख स्रोत है। 2. यह कैप्टिव कोयला/लिग्नाइट ब्लॉकों के विकास की प्रगति की निगरानी करता है। 3. यह कोयला-धारक क्षेत्रों के अधिग्रहण से संबंधित सरकार की अधिसूचना पर किसी भी आपत्ति की सुनवाई करता है। 4. यह सुनिश्चित करता है कि कोयला खनन कंपनियां अंतिम उपयोगकर्ताओं को निर्धारित समय में कोयला पहुंचाएं। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- A.1, 2 और 3
- B.केवल 3 और 4
- C.केवल 1 और 2
- D.1, 2 और 4
उत्तर देखें
कथन 1, 2 और 3 कोयला नियंत्रक संगठन का सही वर्णन करते हैं, जबकि कथन 4 नहीं। CCO कोयला मंत्रालय का अधीनस्थ कार्यालय है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →