कार्बन डाइऑक्साइड के मानवजनित उत्सर्जन से होने वाले आसन्न भूमंडलीय तापन को कम करने के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कार्बन प्रच्छादन (सीक्वेस्ट्रेशन) के संभावित स्थल हो सकते हैं?
1. परित्यक्त और अलाभकारी कोयला संस्तर
2. निःशेषित तेल और गैस भंडार
3. भूमिगत गहरी लवणीय शैल संरचनाएँ
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
- A.केवल 1 और 2
- B.केवल 3
- C.केवल 1 और 3
- D.1, 2 और 3
उत्तर देखें
तीनों ऐसी भूगर्भीय संरचनाएँ हैं जिनमें पकड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को गहराई में डालकर संग्रहित किया जा सकता है। कार्बन कैप्चर और स्टोरेज (CCS) में बिजलीघरों या कारखानों से CO2 पकड़कर, उसे संपीड़ित करके ऐसी चट्टानों में भरा जाता है जो उसे हज़ारों वर्षों तक रोक सकें।
पूरी व्याख्या पढ़ें →