भारतीय संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. लोकसभा में लंबित विधेयक उसके विघटन पर व्यपगत हो जाता है। 2. लोकसभा द्वारा पारित और राज्यसभा में लंबित विधेयक लोकसभा के विघटन पर व्यपगत हो जाता है। 3. वह विधेयक, जिसके संबंध में भारत के राष्ट्रपति ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाने के अपने आशय की अधिसूचना दे दी है, लोकसभा के विघटन पर व्यपगत हो जाता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल 1
- B.1 और 2
- C.2 और 3
- D.केवल 3
उत्तर देखें
संविधान का अनुच्छेद 107 तय करता है कि लोकसभा के विघटन पर कौन-से विधेयक समाप्त होंगे। लोकसभा में लंबित विधेयक, चाहे वहीं शुरू हुआ हो या राज्यसभा से आया हो, उसके विघटन पर व्यपगत हो जाता है, इसलिए कथन 1 सही है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →