गंडक नदी निम्नलिखित में से किस नदी तंत्र से संबंधित है?
- A.सिंधु
- B.गंगा
- C.ब्रह्मपुत्र
- D.गोदावरी
उत्तर देखें
गंडक नेपाल हिमालय से निकलती है, जहां उसे नारायणी या सप्त गंडकी कहा जाता है, पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर से भारत में प्रवेश करती है और उत्तर बिहार को पार करती हुई दक्षिण-पूर्व बहकर पटना के सामने सोनपुर और हाजीपुर के पास गंगा में मिल जाती है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →