प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. यह श्रम और रोज़गार मंत्रालय की प्रमुख योजना है। 2. यह अन्य बातों के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल, उद्यमिता, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण भी देगी। 3. इसका उद्देश्य देश के अविनियमित कार्यबल की दक्षताओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के अनुरूप बनाना है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल 1 और 3
- B.केवल 2
- C.केवल 2 और 3
- D.1, 2 और 3
उत्तर देखें
2015 में शुरू हुई प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की प्रमुख कौशल प्रशिक्षण योजना है, श्रम और रोज़गार मंत्रालय की नहीं।
पूरी व्याख्या पढ़ें →