'मीथेन हाइड्रेट' के निक्षेपों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? 1. वैश्विक तापन इन निक्षेपों से मीथेन गैस के निकलने को प्रेरित कर सकता है। 2. 'मीथेन हाइड्रेट' के बड़े निक्षेप आर्कटिक टुंड्रा में और समुद्र तल के नीचे पाए जाते हैं। 3. वायुमंडल में मीथेन एक या दो दशक के बाद ऑक्सीकृत होकर कार्बन डाइऑक्साइड बन जाती है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- A.केवल 1 और 2
- B.केवल 2 और 3
- C.केवल 1 और 3
- D.1, 2 और 3
उत्तर देखें
तीनों कथन सही हैं। मीथेन हाइड्रेट, जिसे गैस हाइड्रेट या "जलने वाली बर्फ़" भी कहते हैं, जमे हुए जल अणुओं के पिंजरे में फँसी मीथेन है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →