निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
किसी मुद्रा के अवमूल्यन का प्रभाव यह होता है कि वह अनिवार्य रूप से
1. विदेशी बाज़ारों में घरेलू निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करता है
2. घरेलू मुद्रा के विदेशी मूल्य को बढ़ाता है
3. व्यापार संतुलन में सुधार करता है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल 1
- B.1 और 2
- C.केवल 3
- D.2 और 3
उत्तर देखें
अवमूल्यन से घरेलू वस्तुएँ विदेश में सस्ती हो जाती हैं, जिससे निर्यात की प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, पर इससे मुद्रा का बाहरी मूल्य घटता है और व्यापार संतुलन अनिवार्य रूप से नहीं सुधरता।
पूरी व्याख्या पढ़ें →