1856 में अवध के विलय के तुरंत बाद वहाँ की ब्रिटिश नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. तालुकदारों को उनकी जागीरों से बेदखल कर दिया गया, किंतु उन्हें अपने हथियार और किले रखने की अनुमति दी गई।
2. 1856 में यह मानकर संक्षिप्त राजस्व बंदोबस्त (समरी सेटलमेंट) किया गया कि तालुकदार बाहरी लोग थे।
3. अंग्रेज़ तालुकदारों को हटाकर सीधे किसानों से राजस्व लेने में विश्वास रखते थे।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
- A.केवल 2 और 3
- B.केवल 1 और 3
- C.1, 2 और 3
- D.केवल 2
उत्तर देखें
कथन 2 और 3 सही हैं; तालुकदारों को निःशस्त्र किया गया और उनके किले गिरा दिए गए, उनके पास नहीं छोड़े गए।
पूरी व्याख्या पढ़ें →