निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. लोकसभा या राज्य विधानसभा के चुनाव में, विजयी उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित होने के लिए डाले गए मतों का कम से कम 50 प्रतिशत प्राप्त करना आवश्यक है। 2. भारत के संविधान में निर्धारित उपबंधों के अनुसार, लोकसभा में अध्यक्ष का पद बहुमत वाले दल को और उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को मिलता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल 1
- B.केवल 2
- C.1 और 2 दोनों
- D.न तो 1, न ही 2
उत्तर देखें
भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के सदस्य फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली से चुने जाते हैं। किसी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार जीत जाता है, भले ही उसे डाले गए वोटों के आधे से काफी कम मिले हों।
पूरी व्याख्या पढ़ें →