केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में चौथे इको वॉरियर अवॉर्ड्स की अध्यक्षता की, जहां 15 वन अधिकारी सम्मानित हुए और बी. के. सिंह को लाइफटाइम अवॉर्ड मिला।
पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने गुजरात के कच्छ स्थित नलिया में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड सॉफ्ट रिलीज सेंटर का उद्घाटन किया और 33 गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
भूपेंद्र यादव ने भुज में जीआईबी संरक्षण के लिए गुजरात एक्शन प्लान जारी किया और बताया कि चीता परियोजना में आबादी 29 संस्थापक चीतों से बढ़कर 52 हो गई है।