भारत के संविधान के अनुच्छेद 79 के अनुसार, निम्नलिखित में से किसे/किन्हें भारत की संसद का भाग बताया गया है?
1. लोक सभा
2. राज्य सभा
3. भारत का राष्ट्रपति
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- A.केवल 1
- B.केवल 1 और 2
- C.केवल 2 और 3
- D.1, 2 और 3
उत्तर देखें
अनुच्छेद 79 कहता है कि संघ के लिए एक संसद होगी जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी। ये दो सदन हैं राज्य सभा (राज्यों की परिषद) और लोक सभा (जनता का सदन)।
पूरी व्याख्या पढ़ें →