भू-धृति (भूमि काश्तकारी) व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- A.भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान भू-धृति व्यवस्था की तीन श्रेणियाँ, अर्थात् ज़मींदारी, महालवाड़ी और रैयतवाड़ी, शुरू की गईं
- B.ज़मींदारी व्यवस्था में भूमि एक व्यक्ति या अधिक से अधिक कुछ संयुक्त स्वामियों के पास होती थी, जो भू-राजस्व के भुगतान के लिए उत्तरदायी थे
- C.महालवाड़ी व्यवस्था में कृषि भूमि सरकार की होती थी
- D.रैयतवाड़ी व्यवस्था में व्यक्तिगत धारकों को भूमि पर स्थायी अधिकार थे और वे भू-राजस्व के भुगतान के लिए सीधे उत्तरदायी थे
उत्तर देखें
महालवाड़ी व्यवस्था में भूमि गाँव समुदाय (महाल) की होती थी, जो राजस्व के लिए सामूहिक रूप से उत्तरदायी था; भूमि सरकार की नहीं थी।
पूरी व्याख्या पढ़ें →