प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. यह भारत सरकार की गरीबी उन्मूलन रणनीति का भाग है।
2. यह ग्रामीण विकास की एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
3. यह ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क सुविधा प्रदान करती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- A.1, 2 और 3
- B.केवल 1 और 3
- C.केवल 2 और 3
- D.केवल 1 और 2
उत्तर देखें
PMGSY ग्रामीण विकास की एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे गरीबी उन्मूलन रणनीति के भाग के रूप में असंबद्ध गाँवों को बारहमासी सड़क से जोड़ने के लिए शुरू किया गया।
पूरी व्याख्या पढ़ें →