भारत में गन्ने की खेती की वर्तमान प्रवृत्तियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. जब 'बड चिप पौध' नर्सरी में उगाकर मुख्य खेत में रोपी जाती है, तो बीज सामग्री में पर्याप्त बचत होती है। 2. टुकड़ों की सीधी बुआई करने पर, अनेक कलियों वाले टुकड़ों की तुलना में एक कली वाले टुकड़ों का अंकुरण प्रतिशत बेहतर होता है। 3. यदि टुकड़ों की सीधी बुआई के समय मौसम खराब हो, तो बड़े टुकड़ों की तुलना में एक कली वाले टुकड़े बेहतर बचे रहते हैं। 4. ऊतक संवर्धन से तैयार पौध से गन्ने की खेती की जा सकती है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- A.केवल 1 और 2
- B.केवल 3
- C.केवल 1 और 4
- D.केवल 2, 3 और 4
उत्तर देखें
बड चिप नर्सरी से बीज गन्ने की बचत होती है और ऊतक संवर्धन वाली पौध का उपयोग होता है, पर सीधी बुआई में एक कली वाले टुकड़े बड़े टुकड़ों से कमज़ोर रहते हैं।
पूरी व्याख्या पढ़ें →