भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचक मंडल द्वारा होता है, जिसमें निम्नलिखित में से किनके निर्वाचित सदस्य होते हैं? 1. संसद के दोनों सदन 2. राज्यों की विधानसभाएँ 3. राज्यों की विधान परिषदें 4. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और पुडुचेरी की विधानसभाएँ नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- A.केवल 1 और 2
- B.1, 2 और 3
- C.1, 2 और 4
- D.3 और 4
उत्तर देखें
अनुच्छेद 54 के अनुसार राष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य, राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य और 70वें संशोधन के बाद दिल्ली व पुडुचेरी की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य करते हैं।
पूरी व्याख्या पढ़ें →