निम्नलिखित में से कौन-सी रासायनिक अभिक्रिया संभव नहीं है?
- A.Fe + CuSO4 → FeSO4 + Cu
- B.Zn + CuSO4 → ZnSO4 + Cu
- C.Cu + PbCl2 → CuCl2 + Pb
- D.Mg + CuSO4 → MgSO4 + Cu
उत्तर देखें
ताँबा सीसे से कम सक्रिय है, इसलिए वह सीसे को उसके यौगिक से विस्थापित नहीं कर सकता। विस्थापन अभिक्रिया में अधिक सक्रिय धातु कम सक्रिय धातु को उसके लवण के विलयन से हटाकर उसकी जगह ले लेती है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →