दो चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ एक-दूसरे को कभी नहीं काटतीं, क्योंकि
- A.उस बिंदु पर क्षेत्र शून्य हो जाएगा
- B.उस एक ही बिंदु पर क्षेत्र की दो दिशाएँ हो जाएँगी, जो असंभव है
- C.ये रेखाएँ काल्पनिक होती हैं
- D.चुंबकीय ध्रुव सदैव युग्म में होते हैं
उत्तर देखें
किसी बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र रेखा पर खींची गई स्पर्श रेखा वहाँ क्षेत्र की दिशा बताती है। यदि दो रेखाएँ कटें तो कटान बिंदु पर दो भिन्न स्पर्श रेखाएँ खींची जा सकेंगी, अर्थात वहाँ रखी चुंबकीय सुई को एक साथ दो दिशाओं में संकेत करना पड़ेगा।
पूरी व्याख्या पढ़ें →