भारत के उपग्रह प्रमोचन वाहनों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. PSLV से वे उपग्रह प्रमोचित किए जाते हैं जो पृथ्वी के संसाधनों की निगरानी में उपयोगी हैं, जबकि GSLV को मुख्यतः संचार उपग्रहों को प्रमोचित करने के लिए बनाया गया है।
2. PSLV द्वारा प्रमोचित उपग्रह पृथ्वी के किसी विशेष स्थान से देखने पर आकाश में सदैव एक ही स्थिति में स्थिर प्रतीत होते हैं।
3. GSLV Mk III एक चार-चरणीय प्रमोचन वाहन है, जिसके पहले और तीसरे चरण में ठोस रॉकेट मोटर और दूसरे व चौथे चरण में द्रव रॉकेट इंजन प्रयुक्त होते हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल 1
- B.2 और 3
- C.1 और 2
- D.केवल 3
उत्तर देखें
PSLV मुख्य रूप से पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों को निचली कक्षाओं में ले जाता है, GSLV संचार उपग्रहों के लिए बना है, और बाकी दोनों कथन रॉकेटों का गलत वर्णन करते हैं।
पूरी व्याख्या पढ़ें →