आग्नेय चट्टानों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : I. इन चट्टानों को कायांतरित चट्टानों में नहीं बदला जा सकता। II. जब पिघला हुआ पदार्थ बहुत अधिक गहराई पर धीरे-धीरे ठंडा होता है, तो खनिज कण बहुत छोटे होते हैं। III. इन चट्टानों को प्राथमिक चट्टानें कहा जाता है। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- A.केवल I और II
- B.केवल III
- C.केवल II और III
- D.I, II और III
उत्तर देखें
आग्नेय चट्टानों को प्राथमिक चट्टानें कहा जाता है, पर वे कायांतरित चट्टानों में बदल सकती हैं, और धीरे ठंडा होने पर कण बड़े बनते हैं, छोटे नहीं।
पूरी व्याख्या पढ़ें →