निम्नलिखित में से पौधों का कौन-सा एक समूह 'नई दुनिया' में घरेलू बनाया गया (उगाया जाने लगा) और 'पुरानी दुनिया' में लाया गया?
- A.तंबाकू, कोको और रबर
- B.तंबाकू, कपास और रबर
- C.कपास, कॉफ़ी और गन्ना
- D.रबर, कॉफ़ी और गेहूँ
उत्तर देखें
तंबाकू, कोको और रबर तीनों अमेरिका महाद्वीप के हैं और कोलंबस के बाद एशिया, अफ्रीका और यूरोप में फैले। 1492 के बाद अमेरिका (नई दुनिया) और अफ्रीका-यूरेशिया (पुरानी दुनिया) के बीच पौधों और पशुओं के आदान-प्रदान को कोलंबियन एक्सचेंज कहते हैं।
पूरी व्याख्या पढ़ें →