जब प्रकाश की किरण पुंज त्रिभुजाकार कांच के प्रिज़्म पर पड़ती है, तो रंगों की एक पट्टी प्राप्त होती है। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- A.लाल प्रकाश सबसे अधिक मुड़ता है, क्योंकि लाल प्रकाश के लिए कांच का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है।
- B.लाल प्रकाश सबसे अधिक मुड़ता है, क्योंकि लाल प्रकाश के लिए कांच का अपवर्तनांक सबसे कम होता है।
- C.बैंगनी प्रकाश सबसे अधिक मुड़ता है, क्योंकि बैंगनी प्रकाश के लिए कांच का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है।
- D.बैंगनी प्रकाश सबसे अधिक मुड़ता है, क्योंकि बैंगनी प्रकाश के लिए कांच का अपवर्तनांक सबसे कम होता है।
उत्तर देखें
कांच जिस रंग को जितना अधिक धीमा करता है, उसके लिए अपवर्तनांक उतना अधिक होता है और वह उतना अधिक मुड़ता है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →