भारत-रोम व्यापार के साक्ष्य के लिए प्रसिद्ध पुरास्थल अरिकामेडु किस संघ राज्यक्षेत्र में स्थित है?
- A.दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव
- B.पुडुचेरी
- C.लक्षद्वीप
- D.चंडीगढ़
उत्तर देखें
अरिकामेडु राजधानी से कुछ किलोमीटर दक्षिण, अरियनकुप्पम नदी के किनारे स्थित है। यहाँ की खुदाई से रोमन मदिरा-पात्र, काँच की वस्तुएँ, रूलेटेड मृद्भांड और मनके मिले हैं, और इस स्थल की पहचान सामान्यतः पेरिप्लस ऑफ द एरिथ्रियन सी में उल्लिखित बंदरगाह पोडुके से की जाती है।
पूरी व्याख्या पढ़ें →